About: Homemade Eggnog | Home Made Egg Nog | Egg Nog Cocktail | Southern Comfort Eggnog | Eggnog Cookies | Alcohol and Eggnog | Spiked Eggnog | Eggnog Latte | Eggnog Drinks:
Egg Nog एक बहुत फेमस ड्रिंक है जिसका सेवन ज्यादातर सर्दियों के मौसम में और विशेषकर क्रिसमस और नए साल जैसे विशेष त्योहारों पर किया जाता है। यह स्वाद में मलाईदार, मीठा और मसालेदार पेय है जो दूध, अंडे, क्रीम, चीनी और जायफल जैसी स्वादिष्ट सामग्री से बनाया जाता है। आज के समय में यह ड्रिंक न केवल पश्चिमी देशों में पसंद किया जा रहा है बल्कि भारत में भी त्योहारों और विशेष अवसरों का हिस्सा बन रहा है।
अगर आपके पास सही रेसिपी है तो Egg Nog बनाना बहुत आसान है। आज इस लेख के माध्यम से हम आपके साथ Egg Nog की एक Authentic रेसिपी शेयर करने जा रहे हैं। इस लेख की रेसिपी पर आप पूरी तरह से भरोसा कर सकते हैं क्योंकि हम आपके लिए यह रेसिपी एक टॉप होटल की किचन से लेकर आए हैं। इस रेसिपी के स्टेप्स को फॉलो करके आप इस ड्रिंक को बहुत आसानी से बना सकते हैं और अच्छी बात यह है कि इसका स्वाद बिल्कुल टॉप होटल जैसा होगा।
Egg Nog Recipe in Hindi:

Egg Nog बनाने की विधि: इस ड्रिंक को बनाने के लिए सबसे पहले अंडे की जर्दी और चीनी को अच्छे से फेंट लें। अब इसके बाद एक सॉस पैन में दूध, हैवी क्रीम, नमक, दालचीनी, लौंग पाउडर और जायफल पाउडर डालकर मध्यम आंच पर अच्छे से उबालें। अब गर्म दूध के मिश्रण को फेंटे हुए अंडे में मिला लें। अब इस मिश्रण को धीमी आंच पर गाढ़ा होने तक फेंटें।
अब जब यह गाढ़ा हो जाए तो गैस बंद कर दें और इसमें Vanilla Extract और Cognac/Whiskey/Bourbon/Rum डालकर छलनी से छान लें। अब इसे 2-3 घंटे के लिए फ्रिज में रख दें। अब परोसते समय ऊपर से जायफल, दालचीनी छिड़क कर सजाएं। इस तरह आपका पेय पूरी तरह तैयार है। यह बहुत स्वादिष्ट और हेल्दी ड्रिंक है।
Egg Nog के पोषक तत्व: इस ड्रिंक में कई हेल्दी पोषक तत्व होते हैं जैसे हेल्दी वसा, प्रोटीन, जिंक, कैल्शियम, कार्बोहाइड्रेट, विटामिन-A, विटामिन-A, विटामिन-D12, फास्फोरस और कई अन्य। ये सभी पोषक तत्व हमारे स्वस्थ विकास के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं।
Egg Nog के फायदे: इस ड्रिंक में बहुत सारे मिनरल्स, विटामिन और खनिज होते हैं जिनके कई फायदे हैं। इस ड्रिंक को पीने से हमें हेल्दी ऊर्जा मिलती है, दूध, मलाई के कारण यह कैल्शियम देता है जो हमारी हड्डियों को मजबूत करता है, तनाव दूर करता है साथ ही खुशी का एहसास भी देता है, सर्दियों में हमारे शरीर को गर्म रखता है साथ ही मौसमी बीमारियों से दूर रखता है, दांतों को मजबूत बनाने में मदद करता है, मांसपेशियों की वृद्धि और मरम्मत में मदद करता है आदि कई लाभ देखे जा सकते हैं।
Egg Nog Ingredients:
- Egg yolks (8)
- चीनी (½ कप)
- दूध (2½ Cups)
- Heavy cream (1½ cup)
- नमक (एक चुटकी)
- दालचीनी (¼ tsp)
- लौंग पाउडर (¼ tsp)
- जायफल पाउडर (¼ tsp)
- Vanilla EExtract (1½ tsp)
- Cognac/Whisky/Bourbon/Rum (¼ cup)
- जायफल (स्वादानुसार) for topping
- दालचीनी (स्वादानुसार) for topping
तैयारी का समय: 10 मिनट
पकाने का समय: 10 मिनट
कुल समय: 20 मिनट
सर्विंग: 4 सर्विंग
कैलोरी: 215
Read More: Chai Tea Recipe
Read More: Dalgona Coffee Recipe in Hindi
Egg Nog Recipe in Hindi | How to Make Eggnog | How do You Make Eggnog | How do i Make Eggnog | How do you Make a Eggnog | How can i Make Eggnog:
Step 1
अब एक बड़े कटोरे में Egg yolks(8) और चीनी(½ कप) डालें और गाढ़ा और फूला हुआ होने तक फेंटें।


Step 2
अब एक सॉस पैन में दूध(2½ कप), हैवी क्रीम(1½ कप), नमक(एक चुटकी), दालचीनी(¼ tsp), लौंग पाउडर(¼ tsp) और जायफल पाउडर(¼ tsp) डालें और मध्यम आंच पर उबालें।


Step 3
अब धीरे-धीरे ‘फेंटें हुए अंडे’ में गर्म दूध का मिश्रण डालें और फेंटें। गर्म दूध का मिश्रण डालते समय, लगातार फेंटते रहें।

Step 4
अब मिश्रण को सॉस पैन में वापस डालें और धीमी आंच पर लगातार हिलाते हुए तब तक पकाएं जब तक यह गाढ़ा न हो जाए।


Step 5
अब जब यह गाढ़ा होने लगे तो इसे आंच से उतार लें।
Step 6
अब इसमें वेनिला एक्सट्रैक्ट(1½ tsp) और Cognac/Whisky/Bourbon/Rum (¼ कप) मिलाएं और इसे जालीदार छलनी से छान लें।




Step 7
अब इसे फ्रिज में कम से कम 2-ढाई घंटे के लिए ठंडा करें।
Step 8
अब Egg Nog को एक सर्विंग गिलास में डालें और ऊपर से बर्फ के टुकड़े, कसा हुआ जायफल(स्वादानुसार) और दालचीनी (स्वादानुसार) छिड़कें और गार्निश करें और सर्व करें।

Step 9
अब आपका हेल्दी “Egg Nog” पूरी तरह से तैयार है।
Pro Tips & Suggestions Egg Nog Recipe:
- यदि आप इस ड्रिंक को अधिक हेल्दी बनाना चाहते हैं तो आपको यह सुनिश्चित करना होगा कि अंडे ताजे हों।
- इस ड्रिंक के लिए दूध को अंडे के साथ धीमी आंच पर उबालना चाहिए।
- अण्डों में दूध डालते समय उसे धीरे-धीरे डालें और धीरे-धीरे फेंटें।
- आप इस दूध में चीनी की जगह शहद भी मिला सकते हैं।
- इस ड्रिंक को अधिक हेल्दी और स्वादिष्ट बनाने के लिए आप इसमें जायफल पाउडर, दालचीनी या इलायची मिला सकते हैं।
- अगर आप इसे बच्चों के लिए बना रहे हैं तो इसमें रम या ब्रांडी न मिलाएं, इसकी जगह आप चॉकलेट सिरप मिला सकते हैं।
- इस ड्रिंक को स्टोर करने के लिए इसे फ्रिज में एयरटाइट कंटेनर में 2-3 दिनों तक ताजा रखा जा सकता है।
- अगर इसे ठंडा परोसा जाए तो इसका स्वाद बेहतर होता है।
FAQs:
Egg Nog क्या है और यह किन चीज़ों से बनता है?

Egg Nog एक पश्चिमी पेय है जो अंडे की जर्दी, दूध, क्रीम, चीनी, जायफल और कभी-कभी Rum या ब्रांडी का उपयोग करके बनाया जाता है। इस ड्रिंक को विशेष रूप से सर्दियों में पसंद किया जाता है और कई बड़े त्योहारों और पार्टियों में अधिक परोसा जाता है। इसका स्वाद मीठा, मलाईदार और तीखा होता है, इसकी अच्छी बात यह है कि इसे ठंडा और गर्म दोनों तरह से परोसा जा सकता है।
क्या Egg Nog स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है?

Egg Nog पोषक तत्वों से भरपूर होता है, इसलिए यह एक हेल्दी ड्रिंक है। इसे पीने से हमें कैल्शियम, प्रोटीन, विटामिन और मिनरल मिलते हैं जो हमें स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। हालाँकि, इसमें चीनी, वसा और कैलोरी अधिक मात्रा में होती है, इसलिए इसे सीमित मात्रा में लेना बेहतर है। शोधकर्ताओं के अनुसार, Diabetes रोगियों और वजन कम करने के इच्छुक लोगों को यह पेय सीमित मात्रा में लेना चाहिए।