Panna Cotta Recipe | पन्ना कोटा | Make easy & delicious dessert!

image_print

Panna Cotta सबसे मशहूर और क्लासिक इटैलियन डेज़र्ट में से एक है, जो अपने क्रीमी टेक्सचर और हल्के मीठे स्वाद के लिए जाना जाता है। अगर आप भी एक आसान और स्वादिष्ट डेज़र्ट रेसिपी ढूंढ रहे हैं, तो यह डेज़र्ट रेसिपी एकदम सही है।

इस डेज़र्ट के इतिहास की बात करें तो, इसकी शुरुआत इटली के पीडमोंट इलाके में हुई थी और इसे पारंपरिक रूप से क्रीम, चीनी और जिलेटिन से बनाया जाता है। Panna Cotta का मतलब है “पकी हुई क्रीम।”

Panna Cotta Recipe in Hindi:

Panna Cotta Recipe


ऐसा माना जाता है कि यह डेज़र्ट 20वीं सदी में पॉपुलर हुई और धीरे-धीरे पूरी दुनिया में पसंद की जाने लगी। इस डेज़र्ट की खासियत इसका रेशमी और मुलायम टेक्सचर है, जो इसे दूसरी डेज़र्ट से अलग बनाता है।

Panna Cotta के लिए सामग्री: इस डेज़र्ट को बनाने के लिए बहुत कम सामग्री का उपयोग किया जाता है। इस डिश के लिए Gelatine, Heavy Cream, Sugar, Vanilla Pod, Vanilla Extract, Dark Rum, Mixed Berries इस्तेमाल कर सकते हैं।

अपने स्वाद के अलावा, Panna Cotta को अगर सीमित मात्रा में खाया जाए तो यह कुछ फ़ायदे भी दे सकता है। इस डेज़र्ट में मौजूद क्रीम और दूध कैल्शियम और एनर्जी के बहुत अच्छे सोर्स हैं। यह शरीर को तुरंत एनर्जी देता है और मूड को अच्छा करने में भी मदद करता है।

Panna Cotta: हम यह रेसिपी आपके लिए एक टॉप होटल के किचन से लाए हैं, इसलिए यह एक ऑथेंटिक रेसिपी है। अगर आप इस आर्टिकल में बताए गए हर स्टेप को फॉलो करके यह डेज़र्ट बनाते हैं, तो इसका स्वाद बिल्कुल होटल में मिलने वाले डेज़र्ट जैसा होगा।




Panna Cotta Ingredients:

  • Gelatine (1 leaf)
  • Heavy Cream (2 cups)
  • Sugar (4 tbsp)
  • Vanilla Pod(1, Split and Scrape)
  • Vanilla Extract (1 tsp)
  • Dark Rum(1 tbsp)
  • Mixed Berries(2 cups)




तैयारी का समय: 20 मिनट
पकाने का समय: 
00 मिनट
कुल समय: 
20 मिनट
सर्विंग: 
3 सर्विंग
कैलोरी: 
115

Read More: Key Lime Pie Recipe

Read More: Semifreddo Recipe




Panna Cotta Recipe | How to Make Panna Cotta | How to Cook Panna Cotta | Panna Cotta Recipe in Hindi:

Step 1
सबसे पहले उपरोक्त सभी सामग्री अपने पास रखें और Gelatine(1 पत्ती) को थोड़े ठंडे पानी में तब तक भिगोएँ जब तक वह नरम न हो जाए।

Panna Cotta Recipe



Step 2
अब एक सॉस पैन में Heavy Cream(2 cups), चीनी(2 ½ tbsp), Vanilla Pod(1, Split and Scrape), Vanilla Extract(1 tsp) डालें और धीमी आंच पर उबालें।

Panna Cotta Recipe



Step 3
अब उबलने के बाद, गैस से उतार लें और भीगे हुए Gelatine के घुलने तक अच्छी तरह मिलाएँ।

Step 4
अब इसमें Dark Rum(1 tbsp) डालें और अच्छी तरह मिलाएँ (वैकल्पिक)। अब “Panna Cotta Mixture” तैयार हैं।

Panna Cotta Recipe



Step 5
अब, Panna Cotta Mixture को छलनी से छानकर एक सांचे में डालें और रात भर फ्रिज में सेट होने के लिए रख दें।



Step 6
अब एक पैन में Mixed Berries(2 cups), चीनी(1½ tbsp) डालें और धीमी आँच पर 10-15 मिनट तक पकने दें। अब “Berry Sauce” तैयार है।

Panna Cotta Recipe



Step 7
अब Panna_Cotta को साँचे से निकालने के लिए, इसे 5 सेकंड के लिए गर्म पानी में डालें और बाहर निकाल लें।

Step 8
अब Panna_Cotta को एक सर्विंग प्लेट में रखें और अच्छी तरह से सजाकर बेरी सॉस के साथ परोसें।

Panna Cotta Recipe



Step 9
अब आपका असली “Panna_Cotta” पूरी तरह से तैयार है।






Suggestions For Panna Cotta Recipe:

  • इस डेज़र्ट को स्वादिष्ट बनाने के लिए हमेशा अच्छी क्वालिटी की क्रीम का इस्तेमाल करें।
  • जिलेटिन को ठीक से फूलना ज़रूरी है।
  • इस डेज़र्ट को परफेक्ट बनाने के लिए, सही मात्रा में चीनी डालें।
  • अच्छे स्वाद के लिए वनीला एसेंस का इस्तेमाल करना चाहिए।
  • इसके परफेक्ट टेक्सचर के लिए इसे रेफ्रिजरेटर में ठंडा करना ज़रूरी है।






FAQs:

Panna Cotta को कितने समय तक स्टोर कर सकते हैं?

Panna Cotta Recipe

Panna_Cotta को रेफ्रिजरेटर में 2 से 3 दिनों तक सुरक्षित रूप से स्टोर किया जा सकता है। अगर इसे एयरटाइट कंटेनर में रखा जाए, तो इसकी ताज़गी और टेक्सचर बना रहता है। ध्यान रखें कि इसे ज़्यादा समय तक स्टोर करने से इसका स्वाद और टेक्सचर बदल सकता है, इसलिए इसे ताज़ा बनाकर ही खाना चाहिए।

क्या Panna Cotta हेल्दी होता है?

Panna Cotta Recipe

Panna Cotta में क्रीम और चीनी का इस्तेमाल होता है, इसलिए यह हाई-कैलोरी डेज़र्ट है। हालाँकि, इसमें कैल्शियम और प्रोटीन भी होता है। कम मात्रा में सेवन करने पर यह हेल्दी डाइट का हिस्सा बन सकता है।

image_print
Spread Knowledge

Leave a Comment

Dalgona Coffee Recipe | डालगोना कॉफी | Authentic & Easy Recipe Coffee Recipe | कॉफी रेसपी | How to Make Quick & Easy Coffee Iced Coffee Recipe | आइस्ड कॉफी | With Quick & Easy Method! कोल्ड कॉफी | Quick & Easy Cold Coffee Recipe with just 4 ingredients Irish Coffee | आयरिश कॉफी | Irish Coffee Drink |Very Easy Recipe! Lemon Tea | लेमन टी | Lemon Ginger Tea | Quick & Easy Recipe! Iced Matcha Latte Benefits: तेजी से पिघलेगी चर्बी Green Tea Recipe | ग्रीन टी पीने से घटेगा वजन | Easy Recipe Boba Tea | Bubble Tea | बोबा टी | बबल टी |Quick & Easy Boba Tea! Easy Chai Recipe | 5 स्टार होटल जैसी चाय | चाय के फायदे और नुकसान