Rainbow Salad एक हेल्दी सलाद है जिसमें इंद्रधनुष के अलग-अलग रंगों को दिखाने वाली सब्जियां और फल शामिल होते हैं। अलग-अलग फलों और सब्जियों में अलग-अलग पोषक तत्व होते हैं। इसीलिए इस सलाद को “रेनबो” सलाद कहा जाता है।
अगर आप भी एक हेल्दी, रंगीन और स्वादिष्ट सलाद ढूंढ रहे हैं जो न सिर्फ देखने में आकर्षक हो बल्कि शरीर को भरपूर पोषण भी दे, तो यह सलाद एक परफेक्ट ऑप्शन है।
Rainbow Salad Recipe in Hindi:

Rainbow Salad ताज़ी और रंगीन सब्ज़ियों, फलों और पौष्टिक चीज़ों का इस्तेमाल करके बनाया जाता है। आजकल, हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाने वाले लोगों के बीच रेनबो सलाद काफी पॉपुलर हो रहा है।
Rainbow Salad के लिए सामग्री: इस सलाद को बनाने के लिए, आप कई तरह की पोषक तत्वों से भरपूर सामग्री का इस्तेमाल कर सकते हैं, जैसे कि Purple Cabbage, Boiled Rajma, Olives, प्याज, Parsley, शिमला मिर्च , Lettuce, Zucchini, Pineapple, गाजर, Cherry Tomatoes और अनार।
Rainbow Salad के पोषक तत्व: इस सलाद में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं जैसे प्रोटीन, फाइबर, विटामिन-A, विटामिन-C, विटामिन -K, आयरन, पोटैशियम, फोलेट, एंटीऑक्सीडेंट आदि और भी कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं।
Rainbow Salad खाने के फायदे: इस सलाद को खाने से वजन कंट्रोल करने में मदद मिलती है, पाचन तंत्र को बेहतर बनाए रखने में मदद मिलती है, इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद मिलती है, त्वचा को स्वस्थ रखने में मदद मिलती है, दिल की सेहत के लिए फायदेमंद होता है आदि इसके कई फायदे देखे जा सकते हैं।
Rainbow Salad Ingredients:
For Salad Dressing:
- Vinegar (1½ tbsp)
- Olive Oil (1 tbsp)
- Mustard Paste (½ tsp)
- शहद (1 tsp)
- नमक (स्वादानुसार)
- काली मिर्च पाउडर (½ tsp)
- Mayonnaise (¼ कप)
- पानी (1-2 tbsp)
- Sesame Seeds (1 tbsp)
For Assembling:
- Purple Cabbage (¾ कप)
- Boiled Rajma (¾ कप)
- Olives (8-10, आधे कटे हुए)
- प्याज (½, कटा हुआ)
- Parsley (2 tbsp, कटा हुआ)
- शिमला मिर्च (2 tbsp, कटी हुई)
- Lettuce (1 कप, कद्दूकस किया हुआ)
- Zucchini (½, कटा हुआ)
- Pineapple (2 tbsp कटा हुआ)
- गाजर (2 tbsp कटी हुई)
- Cherry Tomatoes (4-5, आधे कटे हुए)
- अनार (5 tbsp)
तैयारी का समय: 15 मिनट
पकाने का समय: 00 मिनट
कुल समय: 15 मिनट
सर्विंग: 2 सर्विंग
कैलोरी: 105
Read More: Watermelon Paneer Salad
Read More: Soya Chunks Yogurt Salad
Rainbow Salad Recipe | How to Make Rainbow Salad | Rainbow Salad Recipe in Hindi:
Step 1
सबसे पहले, सभी सामग्री की जाँच करके अपने पास रख लें और सभी सब्ज़ियों को धोकर काट लें।
Step 2
अब एक कटोरे में Vinegar(1½ tbsp), Olive Oil(1 tbsp), Mustard Paste(½ tsp), शहद(1 tsp), नमक(स्वादानुसार), काली मिर्च पाउडर(½ tsp), Mayonnaise(¼ कप), पानी(1-2 tbsp), Sesame Seeds(1 tbsp) डालकर अच्छी तरह मिलाएँ। अब “Salad Dressing” पूरी तरह से तैयार है।

Step 3
अब एक कटोरे में Purple Cabbage(¾ कप), Boiled Rajma(¾ कप), Olives(8-10, आधे कटे हुए), प्याज(½, कटा हुआ), Parsley(2 tbsp, कटा हुआ), शिमला मिर्च(2 tbsp, कटी हुई), Lettuce(1 कप, कद्दूकस किया हुआ), Zucchini(½, कटा हुआ), Pineapple(2 tbsp कटा हुआ), गाजर(2 tbsp कटी हुई), Cherry Tomatoes(4-5, आधे कटे हुए), अनार(5 tbsp), Salad Dressing डालें और अच्छी तरह मिलाएँ।



Step 4
अब इस सलाद को एक सर्विंग प्लेट में डालें और अच्छी तरह से सजाकर परोसें।

Step 5
अब आपकी परफेक्ट “Rainbow Salad Recipe” पूरी तरह से तैयार है।
Tips & Suggestions For Rainbow Salad Recipe:
- स्वाद और पोषण दोनों को बढ़ाने के लिए हमेशा ताज़ी सब्ज़ियों का इस्तेमाल करें।
- अलग-अलग रंग की सब्ज़ियां शामिल करें ताकि सलाद को ज़्यादा से ज़्यादा पोषक तत्व मिलें।
- परोसने से ठीक पहले ड्रेसिंग डालें क्योंकि इससे सलाद ज़्यादा देर तक कुरकुरा रहता है।
- ऑलिव ऑयल का इस्तेमाल करें, क्योंकि यह बढ़िया स्वाद के साथ हेल्दी फैट भी देता है।
- ताज़ा नींबू का रस डालें क्योंकि ताज़ा नींबू स्वाद और विटामिन C दोनों बढ़ाता है।
- न्यूट्रिशन बढ़ाने के लिए इसमें चिया सीड्स, फ्लैक्स सीड्स और बादाम जैसे बीज और नट्स मिलाएं।
FAQs:
क्या Rainbow Salad वजन कम करने में मदद करता है?

जी हां, Rainbow Salad कम कैलोरी और हाई फाइबर वाला सलाद है, जिसे खाने से पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस होता है और इसलिए बार-बार भूख नहीं लगती। अगर इस सलाद को बैलेंस्ड डाइट और रेगुलर एक्सरसाइज़ के साथ लिया जाए, तो यह आपको वज़न कम करने में मदद कर सकता है।
Rainbow Salad खाने का सबसे अच्छा समय कौन सा है?

वैसे तो Rainbow Salad किसी भी समय खाया जा सकता है, लेकिन इसे लंच, डिनर या शाम के हेल्दी स्नैक के तौर पर खाना सबसे अच्छा माना जाता है।