Caesar Salad | How To Make Excellent Terrific सीज़र सलाद

image_print

About: Caesar Salad | Scissor Salad | Sizer Salad | Caesar Salad Dressing:

Caesar Salad एक बहुत ही स्वादिष्ट और हेल्थी सलाद है, जो बड़े-बड़े होटलों और रेस्तरां के menu card में देखा जा सकता है। अगर आप भी कुछ हेल्दी खाना चाहते हैं तो इस Caesar Salad को ट्राई कर सकते हैं। सभी तरह के सलाद को लाजवाब उसकी टैस्टी ड्रेसिंग बनाती हैं। जितनी टैस्टी उसकी ड्रेसिंग होगी उतनी ही टैस्टी वो सलाद होगा। ड्रेसिंग बनाना बहुत आसान होता हैं। और सभी सलाद की ड्रेसिंग अलग-अलग होती हैं।

आज इस आर्टिकल में आप देखेंगे कि Caesar Salad कैसे बनाया जाता है। इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद आप भी सीख जाएंगे कि हेल्दी और टेस्टी सलाद कैसे बनाया जाता है। जो लोग डाइटिंग कर रहे हैं उनके लिए यह बहुत ही हेल्दी विकल्प है। आपने अब तक कई तरह के सलाद खाए होंगे। आपको यह हेल्दी सलाद जरूर ट्राई करना चाहिए क्योंकि हम आपके लिए बेहतरीन शेफ की रसोई से यह सलाद लेकर आए हैं। अगर आप इस लेख में बताई गई रेसिपी को फॉलो करके यह सलाद बनाते हैं तो आपको बिल्कुल रेस्टोरेंट जैसा स्वाद मिल सकता है।

Caesar Salad  How To Make Excellent Terrific सीज़र सलाद


Caesar Salad बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाली ज़्यादातर सामग्रियां आपकी रसोई में ही मिल जाएंगी। आपको बाजार से सिर्फ 2-3 सामग्रियां ही लानी होंगी। इस सलाद को बनाने के लिए आप ब्रेड, तेल, आइसबर्ग लेट्यूस, लोलोरोसो लेट्यूस, तुलसी के पत्ते, परमेसन चीज़ आदि सामग्री का इस्तेमाल करते हैं। इन सभी को एक कटोरे में रखा जाता है। अब इसकी ड्रेसिंग बनाने के लिए अंडे, लहसुन, काली मिर्च, French Mustard, Worcestershire Sauce, वर्जिन ऑलिव ऑयल, समुद्री नमक आदि सामग्री का इस्तेमाल किया जाता है। इन सभी सामग्रियों को एक साथ मिलाकर सलाद में डाला जाता है। इस तरह आपका स्वादिष्ट और सेहतमंद सलाद तैयार हो जाता है।

Caesar Salad में विटामिन-ए, विटामिन-सी, कैल्शियम, मैग्नीशियम, प्रोटीन, फाइबर, सोडियम, कार्बोहाइड्रेट, आयरन और वसा जैसे कई प्रकार के पोषक तत्व पाए जाते हैं और ये सभी पोषक तत्व हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। अगर अब इसके फायदों की बात करें तो इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर होता है जो वजन कम करने के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसके सेवन से पाचन तंत्र मजबूत होता है। इसका सेवन करने से आप अपने इम्यून सिस्टम को मजबूत बना सकते हैं। इसके सेवन से दिल स्वस्थ रहता है और हमारे हार्मोन्स कंट्रोल में रहते हैं। अगर आप अपने वजन को कंट्रोल करना चाहते हैं तो आपको इस सलाद का सेवन जरूर करना चाहिए।

अगर आप जिम जाते हैं या exercise करते हैं, तो आपको अपने सुबह के नाश्ते में इस स्वादिष्ट और हेल्दी सलाद को जरूर शामिल करना चाहिए। एक्सरसाइज के दौरान इस सलाद को खाने से हमें अच्छी मात्रा में एनर्जी मिलती है और इसका सेवन करने से हमारा स्टेमिना भी मजबूत बनता है। आयुर्वेद और डॉक्टरों के अनुसार सुबह के समय सलाद खाने से हमें कई चमत्कारी फायदे मिलते हैं। यह सलाद दिखने में जितना आकर्षक है, स्वाद में भी उतना ही लाजवाब है। चाहे हम जिम जाते हों या योगा करते हों, हमें अपने नाश्ते में इस सलाद को जरूर शामिल करना चाहिए। इसका सेवन करने से आपको जरूरी पोषक तत्व मिलेंगे।

मैंने यह सलाद रेस्तरां में भी खाया है, यह वहां आसानी से उपलब्ध है लेकिन काफी महंगा है। इस लेख में दी गई Caesar Salad रेसिपी आपको ज़रूर आज़माना चाहिए। यकीन मानिए इस सलाद में आपको लाजवाब स्वाद जरूर मिलेगा क्योंकि यह स्वादिष्ट और सेहतमंद सलाद है। यदि आप Caesar Salad के बारे में बहुत कुछ जानना चाहते हैं तो इस लिंक “सीज़र_सलाद” पर क्लिक करें।


Caesar Salad Ingredients | Scissor Salad Ingredients | Caesar Dressing Ingredients:

  • ब्रेड (2½)
  • तेल (1½ tbsp)
  • आइसबर्ग लेट्यूस (1 कप)
  • लोलोरोसो लेट्यूस (1 कप)
  • Basil Leaves (5-6)
  • परमेसन चीज़ (75 ग्राम)

सीज़र ड्रेसिंग सामग्री:

  • अंडे (1)
  • लहसुन (3 कलियाँ , छिली हुई)
  • काली मिर्च (5-6)
  • French Mustard (1 ½ tbsp)
  • Worcestershire Sauce (1 ½ tbsp)
  • वर्जिन ऑलिव ऑयल (2 tbsp)
  • समुद्री नमक (स्वादानुसार)

तैयारी का समय: 10 मिनट
पकाने का समय: 
12 मिनट
कुल समय: 
 22 मिनट
सर्विंग: 
2 सर्विंग
कैलोरी: 
158

Read More: Potato Salad with Pesto Recipe

Read More: Veg Caesar Salad Recipe


Caesar Salad Recipe in Hindi | How to Make Caesar Salad | How do you Make a Caesar Salad | How to Prepare Caesar Salad:

Step 1
सबसे पहले अंडे(1) को उबले हुए पानी में 5 मिनट के लिए रख दें। ताकि अंडा हल्का उबल जाए। इसका उपयोग ड्रेसिंग के लिए किया जाना है।

Step 2
अब ब्रेड (2½) को छोटे-छोटे बराबर टुकड़ों में काट लें। अब गर्म पैन में जैतून का तेल (1½ बड़ा चम्मच) डालें और ब्रेड के टुकड़ों को कुरकुरा और हल्का भूरा होने तक फ्राई कर लीजिए।

Step 3
अब ओखली में लहसुन (3 कलियां), नमक (स्वादानुसार), काली मिर्च (5-6 कुटी हुई) डालकर कूट लीजिए।

Step 4
इन सबको क्रश करने के बाद इसमें Worcestershire sauce(1½ tsp), mustard paste(1½ teaspoon), boiled egg (broken), extra virgin olive oil(2 tbsp) डालकर अच्छे से मिक्स कर लीजिए. अब ड्रेसिंग पूरी तरह से तैयार है.

Step 5
अब एक बड़े कटोरे में Iceberg lettuce(1 cup), Lollorosso Lettuce(1 cup), Basil leaves(5-6), Salad ड्रेसिंग, तली हुई ब्रेड, परमेसन चीज़ (75 ग्राम, कद्दूकस किया हुआ) डालकर इन सभी को हल्के हाथों से टॉस करें।

Step 6
अब टेस्टी और हेल्दी “Caesar Salad” तैयार है। अब आप इसे सर्व कर सकते हैं।

Caesar Salad How To Make Excellent Terrific सीज़र सलाद



Expert Tips for Best Caesar Salad:

  • आइसबर्ग लेट्यूस, लोलोरोसो लेट्यूस और Basil Leaves को अच्छी तरह धोकर इनका पानी सुखा लें। सलाद में सूखे पत्तों का ही प्रयोग करें।
  • इस सलाद को ताज़ा ही खाना चाहिए।
  • आप अपने स्वाद के अनुसार सलाद ड्रेसिंग को बढ़ा या घटा सकते हैं।


FAQS:

Caesar Salad कैसे बनाएं?

Caesar Salad How To Make Excellent Terrific सीज़र सलाद

Caesar Salad बनाना बहुत आसान है, इसमें ब्रेड, आइसबर्ग लेट्यूस, लोलोरोसो लेट्यूस, तुलसी के पत्ते, परमेसन चीज़ का उपयोग किया जाता है। और ड्रेसिंग के लिए अंडा, लहसुन, काली मिर्च, सरसों का पेस्ट, वॉर्सेस्टरशायर सॉस, वर्जिन जैतून का तेल, नमक आदि का उपयोग किया जाता है।


Caesar Salad के स्वास्थ्य लाभ क्या हैं?

Caesar Salad How To Make Excellent Terrific सीज़र सलाद

Caesar Salad हमारे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें हमें पर्याप्त मात्रा में विटामिन, कैल्शियम, फॉस्फोरस, पोटैशियम और मिनरल्स मिलते हैं। इसे खाने से हमारा शरीर ताकतवर बनता है, हमारी मांसपेशियां मजबूत होती है।




image_print
Spread Knowledge

Leave a Comment

Dalgona Coffee Recipe | डालगोना कॉफी | Authentic & Easy Recipe Coffee Recipe | कॉफी रेसपी | How to Make Quick & Easy Coffee Iced Coffee Recipe | आइस्ड कॉफी | With Quick & Easy Method! कोल्ड कॉफी | Quick & Easy Cold Coffee Recipe with just 4 ingredients Irish Coffee | आयरिश कॉफी | Irish Coffee Drink |Very Easy Recipe! Lemon Tea | लेमन टी | Lemon Ginger Tea | Quick & Easy Recipe! Iced Matcha Latte Benefits: तेजी से पिघलेगी चर्बी Green Tea Recipe | ग्रीन टी पीने से घटेगा वजन | Easy Recipe Boba Tea | Bubble Tea | बोबा टी | बबल टी |Quick & Easy Boba Tea! Easy Chai Recipe | 5 स्टार होटल जैसी चाय | चाय के फायदे और नुकसान