Kunefe Recipe | knafeh Recipe | कुनेफे | Easy & Delicious Dessert

Kunefe | knafeh एक पारंपरिक डिज़र्ट है जो अपने कुरकुरे टेक्सचर और अंदर से नरम, मीठे के लिए मशहूर है। यह एक ऐसा डिज़र्ट है जिसका नाम सुनते ही सबके मुंह में पानी आ जाता है, क्योंकि इसे आटे की पतली, सेंवई जैसी परतों से बनाया जाता है, बीच में पिघला हुआ चीज़ भरा जाता है, और आखिर में मीठा सिरप डाला जाता है।

Kunefe | knafeh खासकर मिडिल ईस्ट के देशों में पॉपुलर है, लेकिन अब यह डेज़र्ट कई देशों में भी पसंदीदा बन गया है। यह बनाने में बहुत आसान डेज़र्ट है लेकिन बैलेंस बनाए रखना ज़रूरी है ताकि इसका क्रंचीनेस, मिठास और चीज़ का खास स्वाद मिल सके।

Kunefe Recipe in Hindi:

Kunefe Recipe

इसके इतिहास की बात करें तो यह डिज़र्ट मूल रूप से Turkey और Middle East में बनाई गई थी। यह डिज़र्ट बहुत खास मौकों और त्योहारों पर बनाई जाती थी, और इसे रमजान के दौरान परोसना खास तौर पर पारंपरिक है।

इसका नाम अरबी शब्द “कनाफे” से लिया गया है। धीरे-धीरे यह डिज़र्ट Lebanon, Syria, Greece और Egypt जैसे देशों में भी बहुत लोकप्रिय हो गई।

इस डिज़र्ट को बनाने के लिए बहुत कम सामग्री की आवश्यकता होती है। इस डिज़र्ट को बनाने के लिए सबसे पहले चीनी की चाशनी बनानी होती है और फिर इसे बहुत स्वादिष्ट और खास बनाने के लिए Kadayif/Kataifi, Unsalted butter, Ricotta cheese का इस्तेमाल करना होता है।

Kunefe | knafeh खाने के फायदे: यह हमारे शरीर की एनर्जी बढ़ाता है क्योंकि इसमें कार्बोहाइड्रेट होता है, मीठा खाने से सेरोटोनिन बढ़ता है जिससे मूड अच्छा होता है, इसमें मौजूद चीज शरीर को प्रोटीन देता है, जो लोग वजन बढ़ाना चाहते हैं उनके लिए कुनेफे एक अच्छा ऑप्शन है। इससे कई अन्य लाभ भी देखे जा सकते हैं।

Kunefe Ingredients:

  • Kadayif/Kataifi (340 Grams, छोटे टुकड़ों मे कटे हुए)
  • Unsalted butter (165 Grams)
  • Ricotta cheese (285 Grams)

For Sugar Syrup:

  • पानी (1 कप)
  • चीनी (½ कप)
  • इलायची पाउडर (2 tsp)
  • Lemon Juice (1 tsp)
  • केसर (5 से 6 धागे)
  • Rose Water (½ tsp)
  • Pistachios (¼ cup, roasted)

तैयारी का समय: 20 मिनट
पकाने का समय: 
20 मिनट
कुल समय: 
40 मिनट
सर्विंग: 
3 सर्विंग
कैलोरी: 
235

Read More: Apple Pie Recipe

Read More: Panna Cotta Recipe

Kunefe Recipe | Knafeh Recipe | How to Make Kunefe | Kunefe Recipe in Hindi:

Sugar Syrup बनाने की विधि:

Step 1
अब एक पैन में पानी(2½ कप), चीनी(2½ कप), इलायची पाउडर(2 tsp), नींबू का रस(1 tsp), केसर(5 से 6 रेशे) और Rose Water(½ tsp) डालें और चाशनी को मध्यम आँच पर चीनी के घुलने तक पकाएँ। बीच-बीच में चाशनी को चलाते रहें।

Kunefe Recipe

Step 2
चाशनी जांचने की विधि:
अब एक चम्मच में थोड़ी सी चाशनी निकाल लें और जब वह थोड़ी ठंडी हो जाए, तो उसे अपनी उंगली और अंगूठे के बीच चिपकाकर देखें कि क्या वह तार जैसी बन रही है। अब गैस बंद कर दें। अब आपकी चाशनी पूरी तरह से तैयार है।

Kunefe बनाने की विधि:

Step 1
सबसे पहले एक पैन में Unsalted butter(2 tbsp) गरम करें और उस पर Kadayif/Kataifi((145 Grams) फैलाएँ और उसके ऊपर Ricotta cheese(285 ग्राम) फैलाएँ।

Step 2
अब, Kadayif/Kataifi(145 Grams) को Ricotta Cheese के ऊपर रखें और फैला दें; फिर, इसे मीडियम आंच पर गोल्डन ब्राउन होने तक पकाएं। इसमें 5 मिनट तक लग सकते हैं।

Step 3
अब इसे प्लेट की मदद से पलट दें और गोल्डन ब्राउन होने तक तल लें। इसमें 5 मिनट तक का समय भी लग सकता है।

Step 4
अब जब यह अच्छी तरह से भुन जाए, तो इसके ऊपर चीनी की चाशनी डालें और गैस बंद कर दें। अब आप इसे 4-5 मिनट बाद बाहर निकाल सकते हैं।

Step 5
अब कुनेफे को एक सर्विंग प्लेट में रखें और ऊपर से पिस्ता छिड़ककर अच्छी तरह सजाएँ।

Step 6
अब आपका Authentic “Kunefe_Recipe” पूरी तरह से तैयार है।

Kunefe Recipe

Pro Suggestions For Kunefe Recipe:

  • इस डिज़र्ट को स्वादिष्ट और हेल्दी बनाने के लिए हमेशा ताज़ा कुनेफे dough इस्तेमाल करें।
  • Dough को कुरकुरा बनाने के लिए उसमें मक्खन को अच्छी तरह मिला लें।
  • कुनेफे को हमेशा धीमी आंच पर पकाएं।
  • मोज़ेरेला चीज़ सबसे अच्छा काम करता है।

FAQs:

Kunefe किस देश की मिठाई है?

कुनेफे मुख्य रूप से Tukey और Middle Eastern देशों की मिठाई है। असल में, इसका इतिहास ऑटोमन साम्राज्य से जुड़ा हुआ है। आज यह पूरी दुनिया में मशहूर हो गया है।

Kunefe बनाने में कितना समय लगता है?

कुनेफे बनाने में लगभग 30 से 40 मिनट लगते हैं। इसमें सिरप तैयार करना, फिर dough तैयार करना और उसे बेक करना शामिल है। और अगर आप यह डिज़र्ट पहली बार बना रहे हैं तो इसमें आपको ज़्यादा समय लग सकता है।