Tres Leches Cake Recipe | ट्रेस लेचेस केक | Very Easy, Must Try!
Tres Leches Cake एक बहुत पॉपुलर और बहुत पसंद किया जाने वाला डेज़र्ट है, जो अपनी नमी, सॉफ्ट टेक्सचर और दूधिया स्वाद के लिए जाना जाता है। इस केक का नाम ही इसका मुख्य रहस्य बताता है: इसे तीन प्रकार के दूध का उपयोग करके बनाया जाता है। आज, यह सिर्फ़ एक केक नहीं है, बल्कि हर खास मौके पर बनाई जाने वाली पसंदीदा मिठाई है।
Tres Leches Cake का इतिहास:
Tres Leches Cake का इतिहास लैटिन अमेरिका से जुड़ा हुआ है। ऐसा माना जाता है कि यह केक सबसे पहले मैक्सिको, निकारागुआ और क्यूबा जैसे देशों में बहुत लोकप्रिय हुआ। इस केक का कॉन्सेप्ट तब सामने आया जब डेयरी कंपनियों ने कंडेंस्ड मिल्क और इवैपोरेटेड मिल्क को ज़्यादा प्रमोट करना शुरू किया।
Tres Leches Cake Recipe in Hindi:

इस आर्टिकल में हम Tres Leches Cake की Authentic रेसिपी देखने जा रहे हैं। इसकी मदद से आप आसानी से घर पर यह केक बनाकर खा सकते हैं। अगर आप सॉफ्ट और रिच फ्लेवर वाला केक चाहते हैं, तो यह केक आपके लिए परफेक्ट है। आज धीरे-धीरे यह केक हर घर में बनने लगा और यह केक पूरी दुनिया में बहुत मशहूर हो गया है।
Tres Leches Cake की सबसे खास बात इसकी बहुत ज़्यादा नमी है। दूध में भिगोए जाने के बावजूद, यह केक बहुत हल्का और स्पंजी रहता है। यह आपके मुंह में घुल जाता है, जो इसे दूसरे केक से अलग बनाता है। यह केक सभी को पसंद आता है, चाहे बच्चे हों या बड़े।
Tres Leches Cake बनाने के लिए ज़रूरी चीज़ें:
इस केक को बनाने के लिए, सबसे पहले केक बेस के लिए Eggs, Sugar, Olive Oil, Vanilla, All Purpose Flour/Maida, Baking Powder। अब Milk Mixtur के लिए, Milk, Heavy Cream, Condense Milk और अब Whipped Cream के लिए, Whipping Cream, Sugar, Vanilla, cheery इस्तेमाल करते हैं।
Tres Leches Cake खाने के फायदे:
Tres Leches Cake न केवल स्वादिष्ट है बल्कि कुछ हद तक हमारे स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद है। दूध से बना होने के कारण यह कैल्शियम और प्रोटीन का अच्छा स्रोत है। लोग खास मौकों जैसे बर्थडे पार्टी, हाउस पार्टी वगैरह पर इस केक को खाना पसंद करते हैं।
Tres Leches Cake Ingredients:
Cake Base के लिए बैटर:
- Eggs (2)
- Sugar (¼ Cup)
- Olive Oil (2 tbsp)
- Vanilla (1 tsp)
- All Purpose Flour/Maida (½ Cup)
- Baking Powder (½ tsp)
For Milk Mixture:
- Milk (¼ Cup)
- Heavy Cream (¼ Cup)
- Condense Milk (¼ Cup)
For Whipped Cream:
- Whipping Cream (½ Cup)
- Sugar (1 tbsp)
- Vanilla (½ tsp)
- Cheery
तैयारी का समय: 25 मिनट
पकाने का समय: 35 मिनट
कुल समय: 60 मिनट
सर्विंग: 4 सर्विंग
कैलोरी: 375
Read More: Basque Cheesecake Recipe
Read More: Pavlova Cake Recipe
Tres Leches Cake Recipe | How to Make Tres Leches Cake | How to Make Tres Leches | How do i Make Tres Leches Cake | Tres Leches Cake Recipe in Hindi:
Method to Make Cake Base:
Step 1
ओवन को 180ºC पर पहले से गरम करें।
Step 2
अब एक ओवन ट्रे में बटर पेपर लें और उस पर Oil अच्छी तरह लगाएँ।

Step 3
अब एक बाउल में 2 अंडे लें और उन्हें Hand Blender की मदद से लगभग 1 मिनट तक फेंटें।

Step 4
अब इसमें चीनी(¼ कप) डालें और अच्छी तरह फेंटें।

Step 5
अब इसमें Olive Oil(2 tbsp), Vanilla(1 tsp) डालें और Hand Blender से अच्छी तरह फेंटें।

Step 6
अब एक छलनी की मदद से All Purpose Flour/मैदा(½ कप), Baking Powder(½ tsp) डालें और इसे चम्मच की मदद से फेंटें।

Step 7
अब इस पेस्ट को ओवन ट्रे में डालें और अच्छी तरह फैलाएँ।

Step 8
अब एक बड़े सॉस पैन में एक स्टैंड रखें, उसे ढक दें और मध्यम आँच पर 5 मिनट तक गरम करें।

Step 9
अब 5 मिनट बाद सांचे को स्टैंड पर रखें, ढक दें और धीमी आंच पर 20-30 मिनट तक बेक करें।

या
Step 9
अब इस ट्रे को Preheated Oven में रखें और 160 डिग्री पर 20-30 मिनट तक बेक करें।
Step 10
अब इसे जांचने के लिए, इसमें एक टूथपिक डालें और देखें कि क्या टूथपिक सूखी निकलती है, इसका मतलब है कि यह अच्छी तरह से बेक हो गया है।

Step 11
अब जब यह थोड़ा ठंडा हो जाए, तो कांटे की मदद से छेद कर दें। अब “Cake Base“ तैयार है।

Method For Cake Assembling:
Step 1
अब एक कटोरे में Milk(¼ Cup), Heavy Cream(¼ Cup), Condense Milk(¼ Cup) डालें और अच्छी तरह मिलाएँ। “Milk Mixture“ तैयार है।

Step2
अब तैयार Base Cake पर Milk Mixture डालें और एक तरफ रख दें।

Step 3
अब एक कटोरे में Whipping Cream(½ Cup), Sugar(1 tbsp), Vanilla(½ tsp) डालें और Hand Blende की मदद से फेंटें। अब “Whipped Cream“ तैयार है।

Step 4
अब एक फनल की सहायता से Base Cake पर Whipped Cream डालें और उसे अच्छी तरह फैलाएँ और कांटे की सहायता से डिज़ाइन बनाएँ।



Step 5
अब फ़नल से फूल बनाएँ और उनके ऊपर Cheery रखकर 2 घंटे के लिए फ्रिज में रख दें।


Step 6
अब आप Tres Leches Cake को सर्विंग प्लेट में रखकर परोस सकते हैं और इसके लाजवाब स्वाद का आनंद ले सकते हैं।

Step 7
अब आपका असली “Tres Leches Cake” पूरी तरह से तैयार है।
Useful Tips For Tres Leches Cake Recipe:
- केक में दूध धीरे-धीरे डालें ताकि केक उसे अच्छी तरह सोख ले।
- सर्व करने से पहले केक को कुछ घंटों के लिए फ्रिज में रखें।
- इस केक को ज़्यादा मीठा न बनाएं क्योंकि यह पहले से ही मीठा है।
- केक के ऊपर हल्की फेंटी हुई क्रीम डालने से इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है।
- इस केक को ज़्यादा पकाने से यह सूख सकता है।
FAQs