Healthy Socca Recipe | सोक्का | Make with only 2 Step! Must Eat!
Socca एक तरह का पैनकेक है जो मुख्य रूप से Chickpea Flour से बनाया जाता है। इस डिश की अच्छी बात यह है कि यह हर उम्र के लोगों को पसंद आती है क्योंकि यह डिश बाहर से थोड़ी क्रिस्पी और अंदर से नरम होती है। अगर आप हेल्दी खाना ढूंढ रहे हैं, तो यह डिश आपके लिए एकदम सही है, जो बढ़िया स्वाद और कई हेल्थ बेनिफिट्स देती है।
Socca की सबसे अच्छी बात इसका सिंपल और नेचुरल स्वाद है, जो आसानी से सभी को पसंद आता है। इस डिश को बनाने के लिए ज़्यादा मसाले नहीं डाले जाते, जिससे इसमें Chickpea Flour का असली स्वाद आता है। यह डिश आमतौर पर ऑलिव ऑयल और नमक से बनाई जाती है। यह नाश्ते, दोपहर के भोजन या हल्के डिनर के लिए एक बढ़िया डिश है।

Socca का इतिहास:
इसका का इतिहास लगभग 2000 साल पुराना माना जाता है। यह डिश फ्रांस के नीस(Nice) शहर में शुरू हुई थी। पुराने ज़माने में इस डिश को गरीबों का खाना माना जाता था, क्योंकि यह बहुत कम चीज़ों से बनता था और पेट भरता था।
इतिहासकारों के अनुसार, Socca डिश मूल रूप से इटैलियन “फरीनाटा” से संबंधित है। धीरे-धीरे इस डिश की रेसिपी फ्रांस, इटली और दूसरे मेडिटेरेनियन देशों में पॉपुलर हो गई। इस डिश की अच्छी बात यह है कि आज यह स्ट्रीट फूड से लेकर फाइव स्टार रेस्टोरेंट तक के मेन्यू में सर्व की जाती है।
Socca बनाने के लिए ज़रूरी सामग्री:
यह डिश सिर्फ़ चार चीज़ों से बनती है। इस डिश को बनाने के लिए Chickpea flour, Water, Olive oil और Salt का इस्तेमाल किया जाता है। ये सभी चीज़ें हमारी रसोई में पहले से ही मौजूद हैं और इसे बनाने का तरीका भी बहुत आसान है।
Socca में पोषक तत्व:
यह डिश पोषक तत्वों से भरपूर है, जिसमें फाइबर, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, कॉपर, मैग्नीशियम, पोटेशियम, फास्फोरस, आयरन और जिंक, विटामिन B9, और भी बहुत कुछ शामिल है।
Socca खाने के फायदे:
यह डिश न केवल स्वादिष्ट है बल्कि हेल्दी भी है। इसमें अच्छी मात्रा में फाइबर होता है, जो पाचन तंत्र को मजबूत करता है और कब्ज को कम करने में मदद करता है। इसे खाने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है, जिससे बार-बार खाने की इच्छा नहीं होती। यह कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में मदद करता है। इसे खाने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है आदि ऐसे कई फायदे देखे जा सकते हैं।
Socca Ingredients:
- Chickpea Flour (105 grams)
- Water (1 cup)
- Olive oil (2-4 tbsp)
- Salt (1 tsp)
तैयारी का समय: 10 मिनट
पकाने का समय: 20 मिनट
कुल समय: 30 मिनट
सर्विंग: 2 सर्विंग
कैलोरी: 130
Read More: Gluten Free Pancakes Recipe
Read More: Oatmeal Pancakes Recipe
Socca Recipe | How to Make Socca | Socca Recipe in Hindi:
Step 1
सबसे पहले एक कटोरे में Chickpea Flour/Besan(105 ग्राम), पानी(1 कप), Olive Oil(2 tbsp), नमक(1 tsp) डालकर अच्छी तरह फेंट लें। अब “Pancake Batter” तैयार है।

Step 2
अब एक पैन में Cooking Oil(2 tbsp) गरम करें और उसमें Pancake Batter डालकर अच्छी तरह फैलाएँ और दोनों तरफ से सुनहरा भूरा होने तक तल लें। अब इसी तरह सारे Pancake तैयार कर लें।
या
Step 2
ओवन को 450ºF पर पहले से गरम करें और Baking Pan को प्रीहीट ओवन में रखकर 25-30 मिनट तक या सुनहरा भूरा होने तक बेक करें।



Step 3
अब इस Socca Pancakes को एक सर्विंग प्लेट में रखें और ऊपर से नमक और Rosemary छिड़कें और गरमागरम सर्व करें।

Step 4
अब आपके असली “Socca Pancakes” पूरी तरह से तैयार हैं।
Useful Pro Suggestions For Socca Pancakes Recipe:
- इस डिश का असली स्वाद महसूस करने के लिए इसमें सिर्फ़ ऑलिव ऑयल का इस्तेमाल करें।
- बैटर तैयार करने के बाद, इसका टेक्सचर बेहतर करने के लिए इसे कम से कम 30 मिनट के लिए रेस्ट करने दें।
- क्रिस्पी रिज़ल्ट के लिए, पकाने से पहले पैन को अच्छी तरह गरम कर लेना चाहिए।
- बैटर पकाने से पहले, ध्यान रखें कि आंच बहुत ज़्यादा न हो, नहीं तो सोक्का जल सकता है।
- इसमें रोज़मेरी या हर्ब्स डालकर इसका स्वाद बढ़ाया जा सकता है।
- इसके बैटर में ज़्यादा नमक न डालें, इसका हल्का स्वाद ही इसकी पहचान है।
FAQs: