Broccoli Salad | Very Quick & Terrific ब्रोकोली सलाद!

About: Broccoli Salad | Broccoli Salad Recipe | Broccoli Cauliflower Salad:

Broccoli Salad एक बहुत ही स्वादिष्ट और स्वास्थ्यवर्धक सलाद है। इसके नाम से ही पता चलता है कि इस सलाद में ब्रोकली का इस्तेमाल किया गया है। हम सभी जानते हैं कि फलों और सब्जियों में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं, इसलिए यह हमारे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। अगर इसके पोषक तत्वों की बात करें तो इसमें आयरन, विटामिन-C, विटामिन-K, कैल्शियम, फोलेट, फाइबर और खनिज प्रचुर मात्रा में होते हैं और इसमें कई एंटीऑक्सीडेंट भी होते हैं जो हमारे लिए बहुत जरूरी हैं।

वैसे तो Broccoli एक सब्जी है लेकिन इसका उपयोग सलाद बनाने में भी किया जाता है इसलिए यह सलाद स्वादिष्ट होने के साथ-साथ हेल्थी भी होते हैं। ब्रोकली सलाद(Broccoli Salad) खाने से आप कई तरह की बीमारियों से दूर रह सकते हैं। ब्रोकली की तासीर ठंडी होती है। इसे खाने से हमारा शरीर ठंडा रहता है।

Broccoli Salad-ब्रोकोली सलाद |Very Quick & Terrific Broccoli Salad!

आज इस आर्टिकल में आप ब्रोकली सलाद (Broccoli Salad) की रेसिपी देखने जा रहे हैं। इस आर्टिकल को देखकर आप आसानी से अपने घर पर Broccoli Salad बना सकते हैं। यह सलाद बहुत प्रसिद्ध है और इसीलिए आप इसे बड़े-बड़े होटलों और रेस्टोरेंट में देख सकते हैं। और आप यह अच्छी तरह जानते होंगे कि बड़े होटलों और रेस्टोरेंट की मेन्यू लिस्ट में केवल वही व्यंजन होते हैं जो हेल्दी और स्वादिष्ट होते हैं।

हम आपके लिए ब्रोकली सलाद (Broccoli Salad) की यह रेसिपी एक टॉप होटल की किचन से लेकर आए हैं। इस रेसिपी को फॉलो करके आप घर पर ही बहुत ही स्वादिष्ट सलाद बना सकते हैं और इसके स्वाद का लुत्फ़ उठा सकते हैं, इसलिए आपको यह सलाद जरूर ट्राई करना चाहिए।

Broccoli Salad बनाने की विधि: सबसे पहले ब्रोकली को उबाला जाता है जिसके लिए ब्रोकली, पानी, नमक, बर्फ के टुकड़े का इस्तेमाल किया जाता है। इसके बाद इस सलाद के लिए ड्रेसिंग बनाई जाती है। ड्रेसिंग Olive Oil, शहद, सिरका, लहसुन, लाल मिर्च, नमक, तिल आदि को मिलाकर तैयार की जाती है। हर सलाद की जान उसकी बेहतरीन ड्रेसिंग ही होती है।

जैसा कि हम देख सकते हैं कि Broccoli Salad कई प्रकार के पोषक तत्व होते हैं, जिसके कारण Broccoli Salad खाने से कई लाभ देखे जा सकते हैं, जैसे कि इसे खाने से हमारी हड्डियां मजबूत होती हैं। इस सलाद को खाने से हमारा इम्युनिटी सिस्टम मजबूत होता है और इसका सेवन सर्दियों में होने वाली बीमारियों से लड़ने में काफी मदद करता है। इसमें फाइबर की अच्छी मात्रा होती है जिसके कारण यह पाचन क्रिया को काफी बेहतर बनाता है और साथ ही पूरे दिन पेट को भरा हुआ रखता है। अगर आप वजन कम करने की सोच रहे हैं तो आपको अपनी डाइट में ब्रोकली सलाद जरूर शामिल करना चाहिए।

अगर आप ब्रोकली के फायदे और नुकसान के बारे में जानना चाहते हैं तो इस “ब्रोकली” लिंक पर क्लिक करें। आइए चरण दर चरण देखें कि Broccoli Salad कैसे बनाया जाता है।

Broccoli Salad Ingredients (Thai Veg Salad के लिए जरुरी सामिग्री)

ब्रोकोली उबालने के लिए सामग्री:

  • ब्रोकोली (2½ कप)
  • पानी (3-4 कप)
  • नमक (स्वादानुसार)
  • बर्फ के टुकड़े

ड्रेसिंग के लिए सामग्री:

  • जैतून का तेल(Olive Oil) (4 बड़े चम्मच)
  • शहद (2 बड़े चम्मच)
  • सिरका(Vinegar) (2 चम्मच)
  • लहसुन (6 कलियाँ, कुटी हुई)
  • लाल मिर्च (1½ बड़ा चम्मच, कुटी हुई मिर्च)
  • नमक (स्वादानुसार)
  • तिल(sesame seeds) (2½ छोटा चम्मच)

तैयारी का समय: 15 मिनट
पकाने का समय: 
10 मिनट
कुल समय: 
25 मिनट
सर्विंग: 
2 सर्विंग
कैलोरी: 
65

Read More: Macaroni Salad Recipe

Read More: Cucumber Salad Recipe

Broccoli Salad in Hindi | How to Make Broccoli Salad | How do you Make Broccoli Salad | How do I Make Broccoli Salad | How do I Make a Broccoli Salad:

Step 1
सबसे पहले ब्रोकली को अच्छे से धो लें। अब ऊपर दी गई सभी सामग्रियों को जांच लें और अपने पास रख लें।

Step 2
अब एक पैन में पानी (3-4 कप) गर्म करें, उसमें ब्रोकली (2½ कप) और नमक (स्वादानुसार) डालकर कुछ देर तक उबालें।

Step 3
अब एक बड़े बाउल में बर्फ के टुकड़े रखें और इसमें उबली हुई ब्रोकली डालकर मिलाएं। अब इन्हें ठंडा होने के लिए रख दें।

Step 4
अब इन सभी ब्रोकली के टुकड़ों को एक टिश्यू पेपर पर रखें और पानी सुखा लें।

Step 5
अब एक बड़े कटोरे में जैतून का तेल (4 बड़े चम्मच), शहद (2 बड़े चम्मच), सिरका (2 छोटे चम्मच), लहसुन (6 कलियाँ, कुटी हुई), लाल मिर्च (1½ बड़े चम्मच, कुटी हुई मिर्च), नमक (स्वादानुसार) डालकर अच्छी तरह से मलाएं। अब ड्रेसिंग पूरी तरह से तैयार है।

Step 6
अब ब्रोकली को ड्रेसिंग बाउल में डालें और अच्छे से मिला लें। अब इसे सर्विंग प्लेट में सर्व करें और ऊपर से तिल (2½ छोटी चम्मच) छिड़कें।

Step 7
अब आपका स्वास्थ्यवर्धक और स्वादिष्ट “Broccoli Salad” पूरी तरह से तैयार है।

Broccoli Salad-ब्रोकोली सलाद |Very Quick & Terrific Broccoli Salad!

Expert Tips and Suggestion Broccoli Salad Recipe:

  1. ब्रोकली को अच्छी तरह धोकर काट लीजिये।
  2. ब्रोकली को थोड़ा उबाल लें ताकि इसके सारे कीटाणु नष्ट हो जाएं और यह थोड़ी नरम हो जाए।
  3. उबलने के बाद इसे बर्फ के कटोरे में डालकर ठंडा कर लें ताकि यह ज्यादा नरम न हो जाए।
  4. आप अपने स्वाद और ब्रोकली की मात्रा के अनुसार ब्रोकली सलाद की ड्रेसिंग बना सकते हैं।
  5. अगर आप थोड़ी मिठास चाहते हैं तो इसमें शहद का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह वैकल्पिक है।

FAQS:

क्या रोजाना Broccoli Salad खाना अच्छा है?

जी हां, ब्रोकली सलाद हम हर दिन खा सकते हैं, इसे खाने के कई फायदे हैं। नियमित रूप से ब्रोकली का सेवन करने से हमारा वजन पूरी तरह नियंत्रित रहता है और हमारी हड्डियां भी मजबूत होती हैं। हमें इसे अपने आहार में अवश्य शामिल करना चाहिए।

Broccoli कैसे खानी चाहिए?

ब्रोकली को हम सब्जी के रूप में भी खा सकते हैं और सलाद के रूप में भी। ब्रोकली को हम कच्चा भी खा सकते हैं। इसे किसी भी रूप में खाया जाए, यह हमारे शरीर के लिए फायदेमंद होता है। कच्ची ब्रोकली खाने से कैंसर से लड़ने में बहुत मदद मिलती है।

Broccoli हमारे लिए स्वास्थ्यवर्धक क्यों है?

जी हां, ब्रोकली हमारे शरीर के लिए बहुत स्वास्थ्यवर्धक होती है। ब्रोकली खाने से हम अपनी हड्डियों को मजबूत रख सकते हैं। इसे खाने से हमारी आंखें स्वस्थ रहती हैं। यह हमारे बालों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसे खाने से हमारा दिल पूरी तरह से स्वस्थ रहता है। इसे खाने से हम अपने हाई ब्लड प्रेशर को काफी हद तक कंट्रोल कर सकते हैं।


New Recipes